फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय के होटल में घुसा ट्रक, आठ लोग घायल

Sun, 11 Jan 2015 11:10 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के खेड़ा नवादा इलाके में ट्रक सड़क किनारे चाय के होटल में घुस गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
सागर ताल वाली दरगाह के पास रहने वाले साबिर खां खेड़ा नवादा में चंदौसी रोड पर सड़क किनारे चाय का होटल चला कर गुजारा करते हैं। रविवार अपरान्ह करीब तीन बजे साबिर (59), इनकी पत्नी शहनाज बेगम (50) और पुत्र आलिम (27) होटल पर बैठे थे। होटल के पास ही एक ट्रक खड़ा था। ट्रक का ड्राइवर चंदौसी के लक्ष्मण नगर निवासी अमर खां (29) पुत्र बुंदू खां होटल पर चाय पी रहा था। इसी दौरान ट्रक में बैठे हेल्पर कमल खां ने ट्रक स्टार्ट करके गियर डाल दिया। कमल ट्रक पर नियंत्रण नहीं कर सका और ट्रक शाबिर खां के होटल में घुस गया। हादसे में शाबिर, शहनाज, कालिम, अमर खां समेत पप्पू (25) पुत्र नेकसू निवासी ग्राम कौर थाना मूसाझाग, सुशील (19) पुत्र झब्बू निवासी घटपुरी थाना बिनावर, हरिनंदन (32) निवासी बरखेड़ा थाना बिनावर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें हरिनंदन की हालत गंभीर होने पर इनको बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी लल्लन सिंह, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा, एसओ सिविल लाइंस अमित कुमार यादव और नवादा चौकी इंचार्ज सत्य सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालात संभाले।
विज्ञापन


नहीं पहुंची एंबुलेंस, मैजिक वाहन से भेजे घायल
बदायूं। एंबुलेंस सेवा की पोल एक बार फिर खुल गई। सूचना दिए जाने के बावजूद घटना स्थल पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मैजिक वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। काबिलेगौर है कि कोहरे के सीजन में अक्सर हादसे होते रहते हैं। एंबुलेंस सेवा में अगर सुधार न हुआ तो इलाज में देरी से घायलों की जान जा सकती है।
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस को याद आया अतिक्रमण
बदायूं। हाईवे के दोनों ओर भयंकर अतिक्रमण से आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं। रविवार को ट्रक जिस चाय के होटल में घुसा वह भी फुटपाथ पर चल रहा था। हादसा होने के बाद पुलिस का ध्यान अतिक्रमण की ओर गया। शहर का खेड़ा नवादा काफी व्यस्त इलाका है। पुलिस चौकी के एक ओर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद और दूसरी ओर बरेली-मथुरा हाईवे है। अतिक्रमण करने वालों ने हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। फुटपाथ पर तमाम दुकानें और होटल, ढाबे चल रहे हैं। पहले भी कई बार यह अतिक्रमण हादसे की वजह बन चुका है। रविवार को हादसे के बाद एसपी सिटी लल्लन सिंह और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने अतिक्रमण करने वालों को चौबीस घंटे में फुटपाथ से कब्जा हटाने की चेतावनी दी। कुछ लोगों ने चेतावनी के बाद अपने खोखे आदि यहां से हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें