फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असोलहों के बल पर दंपति बनाए बंधक, लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन


असलहों के बल पर दंपति को
बनाया बंधक, लाखों की लूट
नगर के वार्ड नंबर दो की घटना, छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश अमर उजाला ब्यूरो
उसहैत (बदायूं)।
असलहाधारी बदमाशों ने बुधवार रात नगर के वार्ड नंबर दो के एक मकान में जमकर लूटपाट की। चारपाई पर सो रहे दंपति को रस्सी से बांधकर डाल दिया। विरोध करने पर उन्हें असलहे की जद में ले लिया और मारपीट भी की। इस घर से बदमाश ढाई लाख रुपये समेत सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। गृह स्वामी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार रात दो बजे की है। उस समय कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी पप्पू पुत्र मंगूलाल अपनी पत्नी के साथ घर में सोए हुए थे। तभी पांच असलहाधारी बदमाश पड़ोसी की छत से होते हुए उनके घर में घुस गए। उन्होंने तुरंत दंपति को चारपाई पर दबोच लिया। एक साथ पांच बदमाश देखकर दंपति के होश उड़ गए। सभी बदमाश असलहों से लैस थे। दंपति ने शोर मचाने का प्रयास भी किया, लेकिन अवैध असलहे देखकर दंपति सहम गए। बदमाशों ने तुरंत दंपति को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और लूटपाट करने में जुट गए। गृह स्वामी के मुताबिक बदमाश उनके कमरे में घुस गए। उन्होंने बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और घर में रखी ढाई लाख की नकदी लूट ली। बदमाश एक मोबाइल के अलावा कुछ सामान भी लूटकर ले गए। दंपति ने लूटपाट का विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उनकी पिटाई लगा दी और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने किसी तरह रस्सी खोली और मोहल्ले में शोर मचा दिया। जब तक मोहल्ले के लोग एकत्र हुए, तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस रात ही पहुंच गई थी। गृह स्वामी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस ने चोरी की घटना मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें