फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रोजनामचे में दो और नाम शामिल, लड़कियों की भूमिका की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला में रेलवे स्टेशन के पास नदी में मंगलवार को मिला शव धीरज का ही होने का दावा कर रहे घरवालों ने उसके हाथ की हड्डी में ब्रेसलेट और रेशम का कलावा देखकर पहचान की थी। नर कंकाल वाकई धीरज का है या नहीं, यह तो डीएनए टेस्ट के बाद ही साफ होगा लेकिन देर शाम पुलिस ने भाई करन सिंह की तहरीर के आधार पर अपने रोजनामचे में दो युवकों के नाम धीरज के अपहरण में शामिल कर लिए हैं। अपहरण में दहेमू गांव की तीन लड़कियां पहले से नामजद हैं। धीरज की साथी कलाकार रहीं तीनों लड़कियों की भूमिका की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवती नगला निवासी देहाती वीडियो कलाकार धीरज यादव (25) पुत्र दीप सिंह के अपहरण के मामले में भाई करन सिंह ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके आधार पर दहेमू गांव के गोपी उर्फ गोपू और कछला में भट्ठा नगला मोहल्ले के मनोज का नाम रोजनामचे में शामिल कर लिया गया है। करन की मानें तो उसका भाई अपनी साथी कलाकार लड़कियों से फोन पर बात किया करता था। यह गोपू और मनोज को पसंद नहीं था। वह साथी कलाकार लड़की अनीता, सरमीना और शालू को नवंबर महीने में धीरज के अपहरण में नामजद करा चुका है। चूंकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नदी में बरामद नर कंकाल धीरज का है, इसलिए अपहरण का केस फिलहाल हत्या की धारा में तरमीम नहीं होगा। इसके विपरीत भाई करन का कहना है कि बरामद कंकाल से जुड़ी हाथ की हड्डी में जो ब्रेसलेट ओर रेशम का कलावा था, यही चीजें कंकाल धीरज का होने का सबसे बड़ा सबूत है।
बता दें कि धीरज 23 सितंबर से लापता है। इधर, पुलिस ने अपहरण में नामजद लड़कियों की भूमिका की भी फिर से जांच शुरू कर दी है। इनमें से दो लड़कियों से तो तीन महीना पहले ही पुलिस कछला चौकी पर पूछताछ भी कर चुकी है।
विज्ञापन


कछला के युवक से की पूछताछ
उझानी। नदी में नर कंकाल बरामद होने के बाद मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने कछला निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया। उससे बुधवार को भी पूछताछ की गई। युवक के बारे में लापता धीरज के भाई करन सिंह का कहना है कि पूछताछ में वही युवक बता देगा कि हत्या कब की गई है। बताते हैं कि पूछताछ में पुलिस उससे कोई खास जानकारी हासिल नहीं कर पाई है।

जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा कंकाल
उझानी। सांवती नगला गांव के पास नदी से बरामद नर कंकाल का बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने कंकाल का डीएनए सैंपल भी लिया है, जो जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल की कार्रवाई पहले पूरी कर ली गई थी।

बरामद नर कंकाल के मामले में पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। हकीकत तक पहुंचने को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का भी इंतजार करना पड़ेगा। धीरज के घरवालों से जानकारी की गई है।
विज्ञापन

- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें