फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शतरंज की खिलाड़ी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 13 Mar 2019 05:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी जिले की शतरंज खिलाड़ी को शादी का झांसा देकर हरियाणा में दुष्कर्म किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को सिगरा थाने में केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वो शतरंज खेलने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र गई थी। इसी दौरान कैंप में साहिल धवन से उसकी जान-पहचान हुई जो कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अमृतसर में सगाई की और चार महीने तक एक-दूसरे के साथ रहे। इस बीच शादी का झांसा देकर साहिल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें