फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के मामले की जांच करने बरेली से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। कपलिंग टूटने के बाद तीन हिस्सों में बंटी मालगाड़ी के मामले की जांच करने के लिए बरेली से यातायात निरीक्षक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पूरी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है, वहीं छह डिब्बे मंगलवार को भी वहीं पर खड़े रहे।
विज्ञापन

सोमवार को एक मालगाड़ी चंदौसी-बरेली रेल मार्ग से गुरुदासपुर (पंजाब) को जा रही थी। इसी बीच जब मालगाड़ी करेंगी स्टेशन से गुजर रही थी तभी उसके पांच डिब्बे पीछे रह गए। साथ ही 15 डिब्बे आगे चलकर और निकल गए। मालगाड़ी तीन हिस्सों में बंट गई थी। इसके चलते करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा था। इसकी जानकारी करेंगी स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा ने तत्काल ही विभागीय अधिकारियों को दे दी। बरेली से यातायात निरीक्षक भानुप्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर जांच करने को पहुंचे। उन्होंने बारीकी से सबकुछ देखा। कपलिंग खराब होने की वजह से छह डिब्बे यहीं पर खड़े रहे।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक ने टीम के साथ जांच पड़ताल की है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
-मनोज शर्मा, स्टेशन अधीक्षक करेंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें