फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइकें बरामद, ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार सुबह दातागंज मार्ग पर एक ऑटोलिफ्टर को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ऑटोलिफ्टर को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सिविल लाइंस थाने में तैनात एसआई अनिल कुमार, एसआई प्रणव कुमार दातागंज मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया परंतु उसने बाइक की गति बढ़ा दी। इससे पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बाइक के कागजात चेक किए गए, लेकिन उस पर कोई कागज बरामद नहीं हुआ। जानकारी पर उसके पास मिली बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अजय कुमार गुप्ता निवासी ग्राम सुकरौली थाना बिनावर बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक और बाइक बरामद की। पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें