फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप, गभियाई के लोगों ने डीएम को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानपति और अन्य लोगों पर मारपीट, अभिलेख फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लेखपाल पर भी अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गभियाई निवासी इंतजार, मोहम्मद मियां, नज्जू खां, मुकीद और यासीन खां का आरोप है कि लेखपाल चंद्रप्रकाश आठ फरवरी को उनके गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की लिस्ट बनाने पहुंचे थे। लेखपाल सभी किसानों से तीन सौ रुपये के हिसाब से अवैध वसूली कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने रुपये देने से इंकार किया, जिस पर लेखपाल ने उनका नाम लिस्ट से हटा देने को कहा। उसी दौरान ग्रामीण प्रधानपति को बुला लाए। आरोप है कि लेखपाल ने खुद ही अभिलेख फाड़े थे और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था। उन्होंने अपने लोगों को फोन करके बुला लिया और थाने चले गए, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रधानपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों की मांग है कि उस दिन लेखपाल शाम सात बजे तक क्यों रुके थे। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें