फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलापुर क्षेत्र में किसान की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15
विज्ञापन


अलापुर क्षेत्र में किसान
की गला घोटकर हत्या
लाश गेहूं के खेत में मिली, एक दिन पहले लापता हुआ था
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ककराला/ अलापुर (बदायूं)। अलापुर इलाके में एक किसान की गला घोटकर हत्या करने के बाद लाश गेहूं के खेत में फेंक दी गई। वह एक दिन पहले गायब हो गए थे। शुक्रवार सुबह उनका शव वैरपुरा गांव के जंगल में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
40 वर्षीय शाकिब अली पुत्र वाले खां पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनकी दो बेटियां हैं। पत्नी फरमीदा करीब सात साल से दोनों बेटियों के साथ ककराला स्थित मायके में रह रही है। भाई बाकर अली के मुताबिक शाकिब अली गुरुवार सुबह गेहूं काटने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे तक उन्होंने खेत पर काम किया, लेकिन उसके बाद कहां गायब हो गए। इसका कुछ पता नहीं चल सका। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने शाकिब अली को गांव और खेत पर तलाश किया। परिजनों ने उसका फोन भी मिलाया था, लेकिन दोपहर से ही उसका बंद आ रहा था। परिजन रात भर उसको तलाश करते रहे, परंतु किसान के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण वैरपुरा के जंगल में पहुंचे थे। तभी इरफान के खेत में शाकिब अली की लाश पड़ी मिली। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुयायना किया। किसान के गले में सफेद रंग का अंगोछा बंधा मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने इसी अंगोछे से किसान की गला घोंटकर हत्या की है। थाना पुलिस ने शाकिब अली के दूसरे भाई तालिब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल किसान के हत्यारों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की गला दबने से दम घुटना मौत की वजह बताई गई है। किसान के शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी मिले हैं। ----
विज्ञापन

परिजनों से थी दूरी, ससुराल में नहीं था आना-जाना
बदायूं। उरौलिया निवासी शाकिब अली पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। कई साल से वह अपने परिवार से अलग रह रहा था। न तो वह अपने भाइयों के यहां जाता था और न ही उसके भाई उससे मतलब रखते थे। ग्रामीणों के मुताबिक शाकिब अली के नाम तीन बीघा जमीन है। उसी में खेतीबाड़ी कर और मजदूरी कर वह अपना गुजारा कर रहा था। शाकिब की ससुराल ककराला में है। पत्नी सात साल पहले अपने मायके चली गई है। पत्नी जब से मायके गई है, तभी से किसान भी अपनी ससुराल नहीं गया था।
विज्ञापन

-------------
वर्जन--
किसान की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी हत्या किसने की है। अभी इसका कुछ पता नहीं चला है। इस घटना में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। कोई सुराग लगने पर ही कुछ बताया जा सकता है। -आरपी सिंह, एसओ, अलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें