फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनेसर गांव में दबंगों ने कब्जा ली सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनेसर गांव में दबंगों ने कब्जा ली सरकारी जमीन
विज्ञापन

मयाऊ। दातागंज तहसील क्षेत्र के सुनेसर गांव में दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें लेखपाल की मिलीभगत के चलते शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रिजोला के ग्राम सुनेसर में ग्राम समाज की लगभग 60 बीघा जमीन है, जिसे खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। यहां पिछले कई दिनों से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की गई, लेकिन इस मामले में कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। उधर, एसडीएम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अगर ऐसा है तो अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें