फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 किसानों का गेहूं काट ले गए दबंग

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
गेहूं से पटी हुई मंडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- किसानों ने आईजी से की दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग      
विज्ञापन

- कटरी की जमीनों से दबंगई के बल पर काट ली जाती है फसल      
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा में दबंगों ने करीब 30 किसानों की गेहूं की फसल काट ली। शिकार हुए किसानों ने आईजी जोन से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कटरी में हजारों एकड़ जमीनों पर हर साल कब्जे को लेकर गैंगवार होती है। कई दबंग ऐसे भी हैं जो जबरन दूसरे किसानों की फसलें काट कर ले जाया करते हैं। रहपुरा गांव के जोगेंद्र सिंह, रामश्री, धनपाल, राजपाल, मुन्नी देवी, गंगाश्री, शिवराम, रक्षपाल, अमरपाल, कमलेशा, प्रेमपाल आदि समेत करीब 30 किसानों की गेहूं की फसल रातों-रात दबंगों ने काट ली और भरकर ले गए। सुबह होने पर किसानों को इस बारे में पता लगा। पहले मामले में शिकायत थाना स्तर पर की। यहां कोई सुनवाई न होने पर किसानों ने शिकायत आईजी जोन विजय प्रकाश से कर फसल काटने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आईजी ने थाना पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई कर फसल बरामद कराने और दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें