फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रहा था स्लाटर हाउस, महिलाएं भी गिरफ्तार

विज्ञापन
meat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा गौंटिया के एक घर में स्लाटर हाउस चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोवंशीय पशु का मांस और खाल बरामद कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गृहस्वामी सहित तीन लोग फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल सत्य सिंह को शनिवार रात सूचना मिली कि कबूलपुरा गौंटिया निवासी सलीम के घर में गोवंशीय पशुओं को काटा जा रहा है। उन्होंने तीन गाड़ियों में जवानों के साथ सलीम के घर पर दबिश दी। यहां उसी वक्त एक गोवंशीय पशु को काटा गया था। पुलिस की दबिश से यहां भगदड़ मच गई। इसके साथ ही पुलिस ने दौड़ाकर एक पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ लिया। इस घर से साढ़े पांच क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया गया। इसके अलावा पशुओं की खालें, पशु काटने के उपकरण और तराजू बांट भी पुलिस को मिले। पुलिस इन तीनों को थाने ले आई। जानकारी में पता लगा कि सलीम, उसका बेटा पप्पू और भांजा इस्लाक फरार हो गए थे। पुलिस की पकड़ में सलीम का बेटा नदीम, सलीम की पत्नी और बेटी आ सके। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि अब तक यह लोग अनगिनत पशु काट चुके हैं। पशुओं को काटकर मांस बाहर बेचा जाता था। कुछ खरीदार घर पर भी आ जाते थे। इन्हें पशु मांस बेचने और पशु काटने में घर की महिलाएं मदद करती थीं। एसआई वृक्षपाल सिंह की ओर से इन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। शाम तक महिलाएं भी कोतवाली में मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें