फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
म्याऊ (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी एक युवक ने हजरतपुर थाने के गांव बख्तपुर में अपनी ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को सील कराया। युवक पत्नी के घर न लौटने से नाराज था।
विज्ञापन

मरौरी निवासी मनोज (31) ने सोमवार दोपहर में अपनी ससुराल वख्तपुर में बबूल के पेड़ पर बैग की डोरी के सहारे लटककर जान दे दी। मनोज की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। बताते हैं कि मनोज की पत्नी मंजू कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। मनोज ने कोशिश की पर ससुरालियों ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा। इस पर मनोज ने ससुराल में जाकर फंदे से लटककर जान देदी। सूचना मिलते ही मनोज के घर वाले वख्तपुर पहुंच गए। हजरतपुर एसओ ने मौके पर पहुंचकर फंदे से शव को उतरवा कर सील कराया। मृतक के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि मनोज गुजरात में मजदूरी करने जाता था। करीब एक माह पहले वह लौटा था। चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी भी हुई थी। मनोज के एक बेटा हेमंत (11), दो बेटी सोनी(9) और दूसरी कालू (7) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें