फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में महिला सिपाही से चेन लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में महिला सिपाही से चेन लूटी
विज्ञापन

महिला दरोगा के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में बेखौफ हो चुके बाइक सवार लुटेरों से अब पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है। बुधवार देर शाम दो बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला सिपाही की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। सिपाही महिला दरोगा के साथ स्कूटी पर बाजार जा रही थी।
विज्ञापन

महिला सिपाही अनुराधा एसएसपी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ में तैनात है। अनुराधा बुधवार देर शाम महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज एसआई लक्ष्मी के साथ स्कूटी पर बाजार जा रही थी। उस वक्त स्कूटी एसआई लक्ष्मी चला रही थी। उनकी स्कूटी वन विभाग रोड से होते हुए महिला अस्पताल के करीब पहुंची थी कि उसी समय पीछे से आए बाइक सवार दो उचक्कों ने पीछे बैठी अनुराधा के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। उसके बाद उन्होंने बाइक दौड़ा दी। जबकि दोनों पुलिस कर्मी शोर मचाती रह गईं। सरेआम हुई इस घटना की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उचक्कों को काफी तलाश किया, परंतु लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। इस घटना से सिविल लाइंस थाना पुलिस के खुलासे पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने तीन दिन पहले एक युवक को चेन स्नैचिंग के आरोप में जेल भेजा था। बताया था कि वही शहर में झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बुधवार देर शाम हुई घटना ने एक बार फिर पुलिस के लिए सोचने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें