फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार ठेकेदार की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में 12 अक्तूबर की रात ठेकेदार श्लोक यादव की गोली से घायल युवक आनंद सिंह की हालत में सुधार होने के बाद वह दो दिन पूर्व अस्पताल से छुट्टी लेकर घर चला आया। उधर केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात कह रही। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव निवासी आनंद सिंह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव निवासी लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार श्लोक यादव को सड़क का निर्माण कराने के लिए 13 लाख रुपये उधार दिया था। काम करवाने के बाद श्लोक ने नौ लाख रुपये वापस कर दिया। जबकि चार लाख रुपये अभी तक नहीं दिया। 12 अक्तूबर को आनंद सिंह करिया गोपालपुर गांव निवासी अपनी बहन के घर गया हुआ था। भोजन आदि के बाद घर जाने के लिए वह तैयार हुआ तो रास्ते में श्लोक अपने एक मित्र के साथ दिख गया। आनंद ने श्लोक को रोककर पैसा मांगा तो वह झगड़ा करने लगा। इस दौरान श्लोक और उसके साथी ने आनंद को गोली मार दी। सघन इलाज के बाद दो दिन पूर्व आनंद अपने घर लौट आया। जबकि पुलिस केस दर्ज करने के बावजूद आरोपियों को अब तक नहीं गिरफ्तार कर सकी। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि फरार ठेकेदार और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें