चारा लेने गई महिला को पड़ोसी ने दबोचा, कपड़े फाड़े
वजीरगंज। चारा लेने गई एक महिला को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ डाले। इसमें कामयाब नहीं हुआ तो तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और कुंडल व खड़ुआ छीनकर ले गया। सीओ के निर्देश पर वजीरगंज पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना 19 मार्च की बताई जाती है।। वजीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थी। तभी गांव के युवक ने दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने कपड़े फाड़ डाले। आरोप है कि युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और कुंडल और खडुआ छीन लिया। मारपीट का भी आरोप है। महिला के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे, इससे पहले आरोपी धमकी देकर भाग गया। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।