फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर गोली चलाने वाला पूर्व ब्लॉक प्रमुख गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
विज्ञापन

पुलिस पर गोली चलाने वाला पूर्व ब्लॉक प्रमुख गया जेल
बरेली। पुलिस पर फायरिंग के आरोपी रामपुर (शाहाबाद) से सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमित सागर को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मजिस्ट्रेट के कहने पर रिपोर्ट में 7 क्रिमनल लॉ की धारा बढ़ाई गई है। जेल भेजने से पूर्व पुलिस उससे प्रतिबंधित पिस्टल के बारे में पूछती रही, वहीं सिफारिशों का दौर भी लगा रहा।
विज्ञापन

नशा उतरने के बाद सोमवार को सुमित ने पुलिस को बताया कि वह नैनीताल से लौट रहा था। भोजीपुरा के पास उसकी सफारी का हादसा हुआ तो दोस्त मयंक और सुमित सक्सेना को बुलाया था। एसआरएमएस में इलाज कराने के बाद तीनों क्रिस्टल बार पहुंचे थे। तीनों ने पहले बार में शराब पी फिर बाहर कार के पास खड़े होकर शराब पीने लगे। नशा बढ़ा तो सुमित ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पहुंची तो सुमित ने दरोगा सत्येंद्र पर भी पिस्टल तान दी और फायर कर दिया तो तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक उनसे प्रतिबंधित बोर 7.62 की पिस्टल मिली है। उसके खिलाफ बारादरी थाने में भी जानलेवा हमले का मामला दर्ज हो चुका है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यही कहता रहा कि उसके हाथ में किसी ने पिस्टल थमा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें