फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। पिता के डांटने पर एक युवक ने शराब के नशे में केरोसिन डालकर बीच सड़क पर आत्मदाह कर लिया। परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

यह घटना कस्बे के मोहल्ला नंबर छह की है। गोशाला रोड निवासी हरिओम (26) पुत्र चेतराम शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे शराब के नशे में घर लौटा था। परिवार वालों ने बताया कि हरिओम काफी नशे में था। वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। यह देखकर पिता आक्रोशित हो गए और उन्होंने हरिओम को डांट लगा दी। इस पर हरिओम ने भी शोर शराबा कर दिया। उस समय मोहल्ले के अधिकतर लोग सो रहे थे। कुछ देर बाद युवक घर में रखी केरोसिन से भरी केन चुपचाप उठाकर ले गया और घर के बाहर बीच सड़क पर खड़े होकर पूरा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया। जब तक परिवार वालों को पता चलता, तब तक युवक ने आग लगा ली। चंद पलों में आग की लपटों ने उसे घेर लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले घर से बाहर निकले, तब तक मोहल्ले के लोग भी आ गए और उन्होंने जैसे-तैसे कंबल, बोरी आदि डालकर आग बुझाई। उसके बाद परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ घंटों बाद युवक की मौत हो गई।
रविवार सुबह परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। भाई छोटेलाल ने बताया कि हरिओम शराब का आदी था। पिता ने उसे इसी बात पर डांट लगाई थी, जिससे बुरा मानकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें