फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरपुरी कॉलोनी में रिटायर जजी कर्मी के पत्नी से चेन लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस की जवाहरपुरी कॉलोनी में रिटायर जजी कर्मचारी की पत्नी से चेन लूट ली गई। इस घटना को पैदल लुटेरों ने अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस काफी देर इधर-उधर भटकती रही, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जवाहरपुुरी के रहने वाले सुरेश चंद्र शर्मा रिटायर जजी कर्मी हैं। शुक्रवार रात आठ बजे वह पत्नी प्रभा शर्मा के साथ बाजार से खरीदारी करके ऑटो से घर के बाहर गली में उतरे थे। गली में पैदल जाते समय पीछे से आये दो लुटेरों ने प्रभा के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। प्रभा के चिल्लाने पर मोहल्ले वाले गली के बाहर निकले और लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। लूट की सूचना मिलने पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने आसपास की गलियों में जाकर देखा, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। कॉलोनी की महिलाओं का कहना था कि लुटेरे पहले भी कई बार गली के बाहर लूट कर चुके है। इस घटना की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें