फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में 1.60 लाख रुपये की नगदी जली

Tue, 16 Feb 2016 08:47 PM IST
कुंवरगांव (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में सोमवार रात बाबूराम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 1.60 लाख रुपये की नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान स्वाह हो गया। दो जानवर भी बुरी तरह से झुलस गए। गृहस्वामी ने इस संबंध में थाना पुलिस को खबर दी है।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद निवासी बाबूराम सोमवार को अपने परिवार के साथ मूसाझाग थाने के गांव पिपरिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। आग में घर में रखे 1.60 लाख रुपये समेत जेवर, अनाज, घरेलू सामान समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक बकरी और एक भैंस भी झुलस गई। दोनों जानवरों की हालत गंभीर है। इस अग्निकांड से बाबूराम टूट सा गया है। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को नहीं सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें