फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में ताई की कस्सी मारकर हत्या

Tue, 16 Feb 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सुधार के गांव अकालगढ़ में मंगलवार शाम जमीन विवाद के चलते तीन भाइयों ने कस्सी मार कर अपनी ताई की हत्या कर दी। जबकि उसकी नौकरानी को गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। नौकरानी को सुधार के चोपड़ा नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है। मृतका की पहचान 58 वर्षीय हरविंदर कौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना सुधार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में सतवंत सिंह, गुरदेव सिंह और अजमेर सिंह समेत उनके करीब छह साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हरविंदर कौर के पति शेर सिंह की मौत हो चुकी थी। उनके बेटे और बहू की भी गंभीर बीमारी के चलते कुछ साल पहले मौत हो गई थी। हरविंदर अपनी 12 साल की पोती के साथ रहती है। हरविंदर का अपने देवर स्वर्ण सिंह के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था और यह मामला अदालत में भी चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे हरविंदर कौर अपनी नौकरानी बिमला के साथ खेत में पानी लगा रही थी, तभी स्वर्ण सिंह के तीनों बेटे सतवंत, गुरदेव और अजमेर अपने करीब छह साथियों के साथ आए और उसका विरोध करने लगे। इस पर उनकी आपस में तकरार हो गई। तैश में आए आरोपियों ने हरविंदर पर कस्सी से हमला कर उसके सिर में कई वार किए। हरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौकरानी बिमला बुरी तरह जख्मी हो गई। उनकी चीखें सुन कर आसपास के लोग जमा हो गए। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

थाना सुधार के प्रभारी लवदीप सिंह का कहना है कि मृतका की बेटी जसबीर कौर के बयान पर सतवंत, गुरदेव और अजमेर समेत उनके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। लवदीप ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें