फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से मारपीट, ईंट-पत्थर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में बृहस्पतिवार रात कुछ खुराफातियों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की और बरात पर ईंट-पत्थर फेंके। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक खुराफाती भाग गए। दुल्हन के पिता ने उनके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम विजय नगला निवासी रूपराम की बेटी उन्नति की बृहस्पतिवार रात शादी थी। उसकी बरात नोएडा से आई थी। रूपराम के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की शादी में कुछ लोगों को दावत नहीं दी थी, जिससे वे लोग नाराज थे। वे शादी में बैठना नहीं चाहते थे। वह खुराफात करने के विचार में लग रहे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गांव में बरात चढ़ रही थी। इसी दौरान खुराफाती पहुंच गए। उन्होंने बरातियों पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे बराती इधर-उधर भाग खड़े हुए। कुछ बरातियों ने एतराज किया, जिस पर आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी।
बरात में काफी हंगामा हो गया। शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। रूपराम भी कई लोगों के साथ आए। उन्होंने खुराफातियों की हरकत देखकर पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। रात उन्होंने बेटी की शादी की और सुबह उसे विदा करके वह थाने पहुंचे। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें