फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता फंदे से लटकी

विज्ञापन
देवी नगला गांव में लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव देवी नगला में बुधवार रात 20 वर्षीय विवाहिता रविता ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पति, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी नवाब सिंह के मुताबिक उन्होंने करीब 11 माह पहले अपनी 20 वर्षीय बेटी रविता की शादी देवीनगला के रिषभ के साथ की थी। आरोप है कि तभी से रिषभ और उसके परिवार वाले दहेज में बाइक और रुपये मांग रहे थे। इस पर कई बार विवाद हुआ। उन्होंने देवी नगला पहुंचकर बेटी को समझा दिया लेकिन ससुराल वाले फिर भी नहीं माने। आरोप है कि शुक्रवार रात रविता ने फंदे से लटककर जान दे दी। उनके पड़ोसियों की सूचना पर वह गांव पहुंचे। तब तक बेटी के ससुराल वाले भाग चुके थे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई और रविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नवाब सिंह ने रिषभ, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें