फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया में शनिवार सुबह प्रेमपाल वाल्मीकि का शव उसी के घर में फंदे से लटका मिला। कुनबे के लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन

रियोनइया निवासी प्रेमपाल (45) शुक्रवार रात घर में अकेला था। पत्नी सुशीला बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दो दिन पहले मायके गई थी। शनिवार सुबह उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो कुनबे के लोगों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई हरकत नहीं होने पर झांका गया तो वह फंदे से लटका दिखा। इससे वहां चीखपुकार मच गई।
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने कुनबे और पड़ोस के लोगों की मौजूदगी में पहले शव उतरवाया फिर मौत को लेकर जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है। मौत की वजह को लेकर कुनबे के लोगों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें