फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में ग्राहक को चकमा देकर 50 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पंजाब नेशनल बैंक की बदायूं रोड शाखा में अपने खाते में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए पहुंचे किसान को दो युवकों ने चूना लगा दिया। दोनों युवकों ने पहले तो उससे रुपयों को लेकर बात की फिर नोट गिनने की कहकर उसे कागज की गड्डी रुमाल में बांधकर थमा दी और खिसक गए।
विज्ञापन

किसान को चूना लगाने का मामला दोपहर करीब एक बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा निवासी राजेश शर्मा का पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो चुकी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता है। राजेश अपने खाते में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए बैंक पहुंचे। बकौल राजेश, वहां कैशियर ने एक बार में 50 हजार रुपये जमा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने 20-20 हजार के दो और 10 हजार रुपये का एक बाउचर भर दिया। उसके पास पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डी थी। बैंक में उसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और रुपये गिनने की कहकर बातचीत शुरू कर दी। राजेश से दोनों में से एक युवक ने रुपये ले लिए। फिर वह रुमाल में बंधी गड्डी थमाकर अपने साथी के साथ बैंक से बाहर निकल गए।
राजेश ने काउंटर पर रुमाल खोलकर देखा तो गड्डी के ऊपर पांच सौ रुपये का एक नोट और अंदर नए कागज के टुकड़े देख थे। ठगी का अहसास होने पर उसने कैशियर और बैंक मैनेजर को घटना से अवगत करा दिया। शाम को पत्नी रेनू के साथ कोतवाली पहुंचे राजेश ने पुलिस कर्मियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। राजेश ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें