फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनबड़िया उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को विद्युत सप्लाई के दौरान ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा कुछ इलाकों में लाइनों और बिजली पोल की शिफ्टिंग के कारण भी समस्या हुई।
विज्ञापन

हाल ही में पावर कॉरपोरेशन ने शहर में चामुंडा चौराहा से शब्बीर हसन के आवास तक सुंदरीकरण के काम के चलते लाइनों और बिजली पोलों की शिफ्टिंग की है। काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर काम को पूरा किया जाना बाकी है। शिफ्टिंग के कारण इस महीने दो बार पांच-पांच घंटे की बिजली कटौती की जा चुकी है। अब अन्य छोटे मोटे कामों को पूरा किया जा रहा है। इस कारण कुछ इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो रही है। जवाहरपुरी, शिवपुरम, जालंधरी सराय में भी बृहस्पतिवार को समस्या पैदा हुई। दिन में कुछ समय के लिए ट्रिपिंग के बाद बिजली सप्लाई पूरी तरह से सुचारू रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें