फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़ीं तीन ट्रैक्टर ट्रॉली, सीज कीं गईं

विज्ञापन
बिनावर थाने के बाहर खड़ीं पकड़ी गईं बालू लदी ट्रॉलियां। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बुधवार रात बिनावर थाना पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन में छापा मारकर अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लीं। इस दौरान उनके ड्राइवर भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी हैं। इस संबंध में खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन में कई दिन से अवैध खनन चल रहा था। लगातार जेेसीबी से खोदाई करके ट्रैक्टर ट्रॉलियां भरी जा रहीं थीं। इस संबंध में बुधवार रात ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, लेखपाल के साथ गुरुपुरी चंदन गांव के जंगल में पहुंच गई। उस दौरान वहां खनन किया जा रहा था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची कि खनन कर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गए। ये देखकर ड्राइवर भी जेसीबी लेकर भाग गया। मौके पर केवल तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मिलीं।
पुलिस तीनों को रात में ही थाने ले आई। पुलिस ने इन्हें सीज कर दिया है। अभी इस संबंध में उनके ड्राइवरों का पता नहीं चला है। पुलिस ने खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

-
पनौटा में चल रहा खनन, सिपाही शामिल
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव पनौटा में कई दिन से अवैध खनन चल रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों में मिट्टी लादकर कस्बे में लाई जा रही है। इसके बारे में थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी है। इसमें थाने का एक सिपाही शामिल बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें