फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में गौंतरा के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें एक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे भाई को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुआ। शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी अरविंद (22) और उनका भाई भीकम (12) बाइक से म्याऊ के बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। लौटते समय गौंतरा के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने दोनों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उस समय वे हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। भाई की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
-
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार घायल
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर परमानंदपुर गांव के नजदीक मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी बाइक मिस्त्री वीरेश शाम के समय अपने गांव लौट रहे थे। उनके गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें