फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिये ने महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दूध की गहाई कराने पहुंचे युवक ने पशुपालक महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें भी की गईं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक दूध के ड्रम मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ का मामला दो दिन पहले का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर दूसरे गांव का उमेश दूध की गहाई कराने के लिए रोज सुबह पहुंचता है। शनिवार को महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था, तो वह पशुशाला में अकेली चली गई। आरोप है कि उमेश ने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा तो वह बचाव के लिए चीख पड़ी। आरोपी ने महिला को धमकाया भी लेकिन विरोध की वजह से उसे मौके पर ही दूध का ड्रम छोड़कर भागना पड़ा।
अगले दिन महिला ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही उससे जानमाल का खतरा भी बताया। पुलिस ने दूधिये उमेश यादव के खिलाफ छेड़छाड़ की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दूधिया की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें