फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: सीनियर वर्ग में टीम ए को हराकर टीम ई बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सीनियर और जूनियर वर्ग में भी टीम ई विजेता रही। दोनों ही वर्गों में उसने टीम ए को हराया।
विज्ञापन

फाइनल क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीओ ऋषिराज और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक शैलेंद्र कुमार अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से हम न केवल अपना शारीरिक और बौद्धिक विकास करते हैं, बल्कि बहुत कुछ सीखते हैं। इसके बाद हुए फाइनल में सीनियर और जूनियर वर्ग में टीम ई ने टीम ए को पराजित किया। बेस्ट बॉलर के रूप में पवन कुमार, बेस्ट बल्लेबाज के रूप में लकी शर्मा, बेस्ट फील्डर में शिवम शाक्य चुने गए। जबकि मैन ऑफ द सीरीज लकी शर्मा रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के संयोजक राजीव प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती, शैलेंद्र कुमार अग्रवाल, जमशेद, संतोष शर्मा, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, विवेक जौहरी, रितेश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें