फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के तालगांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार दोपहर कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मगर बाद में उनका शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। उधर, पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

तालगांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना किसान अजमेरी और भूरा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे थे। यहां जाम के कारण ट्रॉली कांटे तक पहुंचने में समस्या हो रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बताते हैं कि बात बढ़ने पर दोनों ओर से अवैध असलहों से फायरिंग भी की गई। गन्ना क्रय केंद्र पर फायरिंग की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अतर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। यहां से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। पिछले वर्ष भी यहां गन्ना क्रय केंद्र पर फायरिंग हुई थी। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी पर भी फायर झोंक दिया गया था। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें