फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में पेट्रोल पंप कर्मियों से दो लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। इस्लामनगर-बिल्सी मार्ग पर पिंडौल की पुलिया के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन और चौकीदार से दो लाख रुपये लूट लिए गए। घटना के वक्त दोनों बिल्सी स्थित बैंक में रुपये जमा कराने जा रहा था। इसका पता लगने पर एसपी देहात समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

नरैनी चौराहे पर स्थित देव फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन राम खिलाड़ी और चौकीदार राजपाल सिंह मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर रुपये जमा करने के लिए बिल्सी स्थित भारतीय स्टेट बैंक जा रहे थे। बाइक रामखिलाड़ी चला रहे थे और राजपाल रुपये समेत बैग गले में डालकर बैठे थे। उन्होंने बताया कि इस्लामनगर-बिल्सी मार्ग पर पिंडौल की पुलिया के पास रास्ता ऊंचा-नीचा है। इसकी वजह से पुलिया के पास पहुंचकर राजपाल को बाइक धीमी करने पड़ी। वहां तीन सशस्त्र बदमाश बाइक समेत पहले से मौजूद थे। राजपाल के बाइक धीमी करते ही बदमाशों ने दौड़कर राजपाल से बैग छीनना शुरू कर दिया। छीनाझपटी में बैग सड़क पर गिर गया। तभी एक बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने बैग को उठा लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर तेज रफ्तार से बिल्सी की ओर भाग गए। बैग में करीब दो लाख रुपये बताए जाते हैं।
इस घटना के तुरंत बाद राजपाल और रामखिलाड़ी ने फोन पर इसकी सूचना बिल्सी पुलिस को दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वायरलेस पर मैसेज करके पूरे इलाके में चेकिंग शुरू करा दी गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद क्षेत्र के तमाम लोग घटनास्थल पहुंच गए।
विज्ञापन

हमने मौका मुआयना किया है। लूट की घटना हुई है। बदमाशों की लोकेशन पता करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। कई टीमों को इसमें लगाया है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें