फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कैप्टन के घर से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रविवार रात चोरों ने सदर कोतवाली इलाके में रिटायर्ड कैप्टन आईए खान के घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर में ताला तोड़कर घुस गए और पांच लाख रुपये नकदी समेत करीब पंद्रह लाख का माल ले गए। उन्होंने इसकी तहरीर दे दी है, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कादरी कॉलोनी सोथा मोहल्ला निवासी आईए खान सेना से रिटायर्ड कैप्टन हैं। रविवार दोपहर आईए खान अपने परिवार के साथ उसावां थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव पटना देवकली गए थे। रात को उनका परिवार वहीं रुक गया। इधर, मंगलवार शाम करीब छह बजे उनके पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें कॉल करके इसकी सूचना दी। इससे परिवार वाले डेढ़ घंटे बाद शहर लौट आए। उनके बेटे इमरान खान ने बताया कि चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। चोरों ने सात जगह लगे ताले तोड़े हैं। तीन संदूक और अलमारी के ताले तोड़े गए हैं। उनके घर से करीब साढ़े पांच लाख की नकदी और 20 तोला सोने के जेवर चोरी करके ले गए। उनके घर में रायफल और कारतूस भी रखे थे लेकिन चोरों ने ये सामान नहीं छुआ। कुछ चांदी के जेवर भी रखे थे। चोर वो भी नहीं ले गए हैं।
रविवार को वह होटल से चिकन लेकर आए थे लेकिन परिवार वाले गांव जाने के चक्कर में नहीं खा पाए। इससे उन्होंने चिकन फ्रीज में रख दिया था। चोरों ने घटना को अंजाम देने के दौरान आराम से मेज पर बैठकर चिकन खाया। उसके बाद सामान लेकर गए हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चोरों ने आदर्शनगर और जवाहरपुरी के दो घरों में माल उड़ाया
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी मीना रानी भारती की बेटी मधुमिता की रविवार रात दातागंज तिराहे के नजदीक एक बरातघर में शादी समारोह था। इससे परिवार के लोग घर में ताला डालकर शादी में गए थे। सुबह करीब चार बजे मीना रानी का बेटा आदित्य रिश्तेदार के साथ कुछ सामान लेने घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उस दौरान चोर घर में मौजूद थे। आदित्य कुमार ने शोर मचाने के साथ तुरंत परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी। तभी चोरों ने अंदर का गेट बंद कर लिया और दूसरी मंजिल की रेलिंग में चादर बांधकर नीचे कूदकर भाग गए। आदित्य ने बताया कि चोर घर से तीन-चार सोने की लौंग, कुंडल और एक मेहमान की चेन ले गए। चोर नकदी और बड़ा सामान नहीं ले जा सके।
इधर, मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी जितेंद्र कुमार पूरनपुर के गन्ना दफ्तर में लिपिक हैं। परिवार समेत वहीं रहते हैं। जितेंद्र मूल रूप से गांव कुुरऊ के रहने वाले हैं। वह कभी-कभी जवाहरपुरी आते जाते हैं। यहां उनके घर पर ताला पड़ा था। रविवार रात चोर उनके घर की छत पर चढ़ने के बाद और लोहे का जाल तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़ डाले। उनके घर से अंगूठी, चेन और करीब पांच हजार रुपये चोरी हो गए। सुबह उनके छोटे भाई संजय कुमार घर आए। तब उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें