फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर गन्ने लदी ट्राली पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। सोमवार शाम बदायूं-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने गन्ना हटवाकर शव को निकाल लिया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस समय गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली गुन्नौर की ओर से सहसवान की ओर जा रही थी। ये ट्रैक्टर-ट्राली बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सिलहरी गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी गाजियाबाद से आ रही तेज रफ्तार कार पीछे से ट्राली से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर दूसरी साइड में पलट गई। उसके नीचे एक व्यक्ति दब गया। जबकि कार में सवार हरदोई जिले के हरिपालपुर थाना क्षेत्र के गांव प्रतिपालपुर निवासी अनुराग पांडेय 45, उनकी पत्नी शोभा पांडेय 38, अभिषेक पांडेय 43, संगीता पांडेय 37 पत्नी अशोक पांडेय, प्रतिमा पांडेय 22 पत्नी शिवम पांडेय घायल हो गए। इसमें शिवम पांडेय और उनके दो वर्षीय सक्षम बाल-बाल बच गए।
इस दौरान हाईवे से गुजर राहगीरों ने हाईवे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने कार सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। तुरंत जेसीबी को मंगवाकर गन्ना और ट्रैक्टर-ट्राली हटवाया गया। उसके नीचे दबा व्यक्ति का शव निकलवाया गया। रात साढ़े नौ बजे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कार बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
बदायूं। बदायूं-बिल्सी रोड पर सोमवार शाम एक कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी रवि पुत्र देशपाल अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर ससुराल मोंगर गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर अरूण 24, लक्ष्मी 20, अलका 13 और सौरभ 11 सवार थे। कुरऊ और गुराई गांव के बीच मोड़ पर एक कार बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे पहले सभी लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली से कूदकर अपनी जान बचाई। सभी बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें