फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की पीड़ित दिव्यांग महिला को कर दिया मुचलका पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। जहां एक ओर सरकार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है वहीं सिस्टम सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का है। यहां पुलिस द्वारा छेड़छाड़ की पीड़ित दिव्यांग विधवा महिला को ही मुचलका पाबंद कर दिया है। पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक कस्बा निवासी दिव्यांग महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि चार अगस्त को गांव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति ने उसे घर में घुसकर बुरी नीयत से पकड़ लिया। पड़ोसियों के आ जाने पर आरोपी ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि मामले की थाना पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। परेशान महिला ने एसएसपी और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजे। जांच के दौरान उसने सीओ कार्यालय में अपने बयान भी दर्ज कराए। महिला के अनुसार उसके बच्चों के बयान फिर भी दर्ज नहीं किए गए। आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी से साठगांठ कर महिला के ही खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई कर दी। पीड़ित ने सोमवार को एसडीएम ज्योति शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
मुचलका पाबंद करना सामान्य कार्रवाई है। इसमें विवाद की स्थिति को देखकर दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया जाता है। इस प्रकरण में खास बात क्या रही, इसकी जांच कराएंगे। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें