फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार रात पालपुर गांव में हुई युवक की हत्या के आरोप में मुजरिया थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पालपुर में रविवार रात एक खेत के विवाद को लेकर दिनेश यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उनका कसूर यह था कि उसने अपने गांव के निरंजन का खेत बटाई पर लिया था। इससे उनके गांव के प्रहलादी, उसके भाई विजयपाल, पिंकू, इंद्रपाल और चाचा वीरपाल बुरा मानने लगे। रविवार रात आरोपियों ने दिनेश यादव के साथ गालीगलौज की। जबकि उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
दिनेश यादव को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में पिता भूरे यादव ने प्रहलादी, उसके भाई विजयपाल, पिंकू, इंद्रपाल और चाचा वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें