फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 किलो मांस और पशु के अवशेष बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बुधवार रात थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक गोवंशीय पशु को काट दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी की लेकिन उससे पहले ही वे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने 80 किलो मांस और पशु के अवशेष बरामद किए हैं। तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बिनावर इंस्पेक्टर राजेश कुमार को बुधवार रात सूचना मिली कि निजामपुर गांव में कुछ तस्कर गोवंशीय पशु को लेकर जंगल की ओर जा रहे हैं और उसकी हत्या करने वाले हैं। इंस्पेक्टर ने तुरंत पुलिस बल इकट्ठा किया और निजामपुर के जंगलों में घेराबंदी कर दी। बताते हैं कि पुलिस पहुंचने से पहले तस्कर गोवंशीय पशु को काट चुके थे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी की लाइट देखी तो मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से करीब 80 किलो मांस, मांस काटने के उपकरण और गोवंशीय पशु का सिर व पैर बरामद कर लिए। पुलिस उन्हें थाने ले गई। बाद में पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई। मांस के अवशेष को दफना दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोहत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को भी पकड़ा था लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें