फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआडांडा में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पांच लोग जख्मी

विज्ञापन
उझानी में मारपीट में घायल दर्शन लाल और उसकी पत्नी। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंडांडा गांव में एक व्यक्ति के खेत में ट्रैक्टर घुस जाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का निशाना बनाकर जमकर पथराव किया। महिलाओं समेत पांच लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है। कुआंडांडा निवासी दर्शन लाल और राधेश्याम के खेत आसपास हैं। सुबह राधेश्याम का बेटा राजेश ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा तो गलती से वह दर्शन के खेत में पहुंच गया। इसी बात पर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। लठैती में दर्शन लाल (50) और उसकी पत्नी हरवती (48) तो दूसरे पक्ष से राधेश्याम (45), उसकी पत्नी राजकुमारी और बेटा राजेश (18) घायल हो गए। यही नहीं, दोनों पक्ष के लोग घर पर पहुंचे तो उन्होंने एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव किया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें