फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को परिवार को बुलाकर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जवाहरपुरी मोहल्ले में नवाब इकलास खां का रोजा में एक प्रेमी युगल पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने दोनो का वीडियो भी बना लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में उन्हें परिवारवालों को बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जवाहरपुरी मोहल्ले में बने नवाब इकलास खां के रोजा में अक्सर प्रेमी जोड़े जाते रहते हैं। बताते हैं कि स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम एक प्रेमी युगल को यहां पकड़ लिया। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंच गई। प्रेमी युगल ने बताया कि वे एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस उन्हें थाने ले गई, यहां पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। बाद में हिदायत देकर उनके हवाले कर दिया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि एक छात्र-छात्रा रोजा से थाने लाए गए थे। उन्हें परिवारवालों को बुलाकर साथ भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें