फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने दूसरे दिन भी की पड़ोसियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुप्ता दंपती हत्याकांड में विवेचना कर रही सीबीआई ने दूसरे दिन भी उनके पड़ोसियों से पूछताछ की। बताते हैं कि इस दौरान सीबीआई का आत्महत्या करने वाले युवक पर फोकस रहा। इसलिए उससे जुड़े ही सवाल किए गए। दोपहर तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई होटल लौट गई।
विज्ञापन

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को बदायूं पहुंची थी। रात को टीम शहर के एक होटल में रुकी और दूसरे दिन पूछताछ का सिलसिला शुरू किया। मंगलवार को सीबीआई ने दंपती के कई पड़ोसियों से पूछताछ की। साथ ही आत्महत्या करने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई। यही क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सीबीआई की टीम बुधवार सुबह करीब दस बजे कटरा ब्राहमपुर मोहल्ला पहुंच गई। उसके बाद दंपती के पड़ोसियों को एक-एक करके बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीबीआई ने बुधवार को आत्महत्या करने वाले युवक को लेकर सवाल दागे। तमाम लोगों से जानकारी ली गई। इसके अलावा टीम ने दंपती के घर जाकर भी निरीक्षण किया। घटनास्थल को बारीकी देखा। ये क्रम दोपहर तक चलता रहा। उसके बाद टीम वापस होटल चली गई। बताते हैं कि सीबीआई की पूछताछ की सूची में मोहल्ले के कई लोग शामिल हैं। शेष लोगों से बाद में पूछताछ हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें