सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में पोल से बांधकर एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ये मामला करीब दस-बाहर दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जिस युवक को पोल से बांधकर पीटा गया था वह नशीले पदार्थों का आदी है। उसने एक मेडिकल स्टोर से रुपये चुराए थे। इस पर मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पोल से बांध दिया था और इसकी पुलिस को सूचना दे दी थी। जब उसने गालीगलौज की तो लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस पहुंची तो वह छूटकर भाग गया। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। थाना पुलिस ने इस तरह की सूचना से इनकार किया है। संवाद