फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
image description
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में मंगलवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज थाने का हिस्ट्रीशीटर था। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह कहीं से अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि उसी वक्त कुछ लोग उसे सीने में गोली मारकर फरार हो गए। गोली सीने के दाहिने हिस्से में लगी और वह चीखते हुए गिर पड़ा। आवाज सुकर परिवार के लोग बाहर आए, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा देर रात सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनोज की कई लोगों से दुश्मनी थी। हत्या किसने और क्यों की है, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा भी देर रात मौके पर थे। उन्होंने बताया तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें