फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे पर मिले तालाब पर कब्जा, निर्माण कराया

विज्ञापन
कटिन्ना में तालाब की जमीन पर किया गया कब्जा।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज। मछली पालन के लिए पट्टे पर मिले तालाब का काफी हिस्सा पाट कर कब्जा कर निर्माण भी करा लिया गया। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के गांव टिकन्ना में एक काफी बड़ा तालाब है। इसका पट्टा पछली पालन के लिए होता है। साल भर पहले तालाब का पट्टा किया गया था। कुछ वर्ष तो तालाब में मछली पालन होता रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे तालाब का पटान शुरू कर दिया गया। अब तालाब का काफी हिस्सा पाट कर कब्जा किया जा चुका है।
इतना ही नहीं तालाब पाटने के बाद यहां स्थायी और अस्थायी निर्माण भी करा लिए गए हैं। पिछले दिनों ग्राम प्रधान चंद्रपाल ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। इसके बाद तालाब पर कब्जे का मामला अधिकारियों की जानकारी में आया।
विज्ञापन

एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि तालाब का पट्टा कितने वर्ष के लिए और कब किया गया था इसको दिखवाया जा रहा है। तालाबों पर कब्जों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त दिशा निर्देश हैं। जांच कराकर तालाब पाटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई निर्माण कराया गया है तो उसे ध्वस्त कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें