फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरियाडांडी में गोली लगने से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के बिरियाडांडी गांव में सोमवार को गोली लगने से घायल किसान श्रीराम की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बिरियाडांडी गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष का आरोप था कि गांव के श्रीराम अपने खेत से लौट रहे थे। उसी समय आरोपियों ने उन्हें प्राथमिक स्कूल के सामने घेर लिया। पहले उनके साथ मारपीट की। फिर उनको सिर में गोली मार दी। इससे श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर श्रीराम के परिजन पहुंच गए। उन्होंने दूसरे पक्ष के सत्यपाल को घेर लिया और जमकर पीटा। इसमें सत्यपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस पर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया था। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। मंगलवार की रात श्रीराम की बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, गांव में श्रीराम की मौत के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें