फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लोगों का गिरवी में रखा सामान लेकर सराफ भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए एक सराफ के प्रतिष्ठान पर जेवर गिरवी रखकर नकदी लेने वाले कई लोग परेशानी में पड़ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने सराफ का रुपया ब्याज समेत लौटा भी दिया लेकिन माल वापस नहीं मिला। यही नहीं अब सराफ का कोई सुराग भी नहीं है। इन लोगों ने लापता सराफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता निवासी श्यामलाल और मोरश्री पत्नी नेत्रपाल ने शुक्रवार को इस संबंध मे पुलिस से शिकायत की। बताया कि उन्होंने घरेलू कारणों से सराफ के प्रतिष्ठान पर जेवर गिरवी रखे थे। इसी तरह 30 हजार रुपये पुत्रवधू के जेवर बनवाने के लिए सराफ को दिए। रुपयों का बंदोबस्त होने के बाद उन्होंने रुपये चुकता करके जेवरात मांगे तो दो-तीन बाद आने को कहकर सराफ ने टरका दिया। इसी क्रम में अढौली निवासी चौकीदार रामवकील और प्यारे पुत्र खेमकरन भी फंस गए हैं तो अढौली गांव के लालाराम का कहना है कि आरोपी सराफ उनका परिचित है। सराफ ने आवश्यकता बताकर फरवरी में उससे एक लाख रुपये लिए थे, सराफ अब रुपये लेकर भाग गया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने तहरीर मिलने के बाद जांच इलाके के दरोगा को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें