फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, अनुदेशक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। बुधवार दोपहर उसावां थाना क्षेत्र में ग्राम मंसा नगला के पेट्रोल पंप के नजदीक एक रोडवेज बस ने स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार अनुदेशक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अनुदेशक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोडवेज बस और स्कूटी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम असधरमई निवासी अरविंद त्रिपाठी (38) अलापुर के जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक के पद तैनात थे। अरविंद त्रिपाठी बुधवार दोपहर स्कूटी लेकर अपने घर से म्याऊं जा रहे थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी स्कूटी मंसा नगला के पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी के परखचे उड़ गए। अरविंद के सिर से बस का पहिया उतर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे को देखकर तमाम लोग आ गए, लेकिन तब तक चालक बस को वहीं छोड़कर बदायूं की ओर जा रही दूसरी रोडवेज में सवार होकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस तुरंत अनुदेशक को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। अनुदेशक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अनुदेशक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें