फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में युवक को छह साल की सजा, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट सुबोध वार्ष्णेय ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को दोषी ठहराते हुए छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी थी। अरविंद ने घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस पर महिला ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना के बाद अरविंद के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट सुबोध वार्ष्णेय ने नामजद अरविंद को मुजरिम करार दिया। कोर्ट ने अरविंद को छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही मुजरिम पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें