फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना: कर्मचारियों को आज से दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना में अब छह दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी तेज कर दी है। जिले की छह सीटों की मतगणना मंडी परिसर में की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14-14 टेबल लगेंगी जहां कार्मिक मतगणना कराएंगे। मतगणना से पहले दो दिन मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सदर, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, शेखूपुर, सहसवान विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है। दस मार्च को ककराला रोड स्थित मंडी समिति में मतगणना होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना से एक घंटे पहले ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला जाएगा।
इस दौरान पूरे क्रम की विडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभाओं के बीच में तारों और जाल से बैरिकेडिंग की जाएगी। मतगणना कराने के लिए चार सौ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए केवल राज्य कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जा रही है। इन्हें शनिवार और रविवार को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें