फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे 27 लोगों का ट्रेस करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विदेशों से आने वाले कुछ लोगों ने अपने नंबर गलत फीड कराए या फिर उनको बंद कर दिया है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीमों को उनको ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पर जाती हैं तो परिवार के सदस्य संबंधित व्यक्ति के घर पर न होने की बात कहकर मना कर देते हैं। हालात ये हैं कि अब भी विदेश से आने वाले 27 लोगों की जानकारी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

जिले में रोजाना पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तब जिले में 391 पॉजिटिव निकल चुके हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी सक्रिय हो गए हैं। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय हो गई है। कोरोना के केस बढ़ने की वजह से विदेशों में रहने वाले 233 लोग अब तक जिले में आ चुके हैं। इनमें से 27 लोग ऐसे हैं, जिनकी ट्रेसिंग अब तक नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर के नंबर आउट ऑफ रीच आ रहे हैं। हालांकि टीमों को भेजकर घरों पर उनकी स्थिति के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
-
कजाकिस्तान से आया युवक निकल चुका पॉजिटिव
जिले में जो 233 लोग आए हैं। उनमें से कजाकिस्तान से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकल चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विदेेश से आने वाले हर व्यक्ति का सैंपल ले रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

-
विदेशों से आने वाले लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। उनके दिए गए नंबरों पर कॉल कर उनसे संपर्क किया जा रहा है। घरों पर टीम को भेजा जा रहा है ताकि सभी की जांच हो सके।
विज्ञापन

-चंद्रशेखर मिश्रा, कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें