फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में पहले स्थान पर रहीं स्नेहा

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में स्वयं सेवकों ने सूर्य नमस्कार किया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज में एनएसएस की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यक्रम के छठे दिन सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। साथ ही ‘स्वच्छ भारत की दिशा में युवाओं का योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें पहले स्थान पर स्नेहा पांडे रहीं।
विज्ञापन

एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव व फिट इंडिया अभियान में शामिल होते हुए सूर्य नमस्कार किया। साथ ही ‘स्वच्छ भारत की दिशा में युवाओं का योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बीए प्रथम वर्ष की स्नेहा पांडे प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की वर्षा द्वितीय, एमकॉम प्रथम वर्ष की शिवांगी, बीए प्रथम वर्ष की राखी व सोनम तृतीय रहीं। निर्णायक के रूप में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार, समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश सिंह यादव व राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर दिलीप वर्मा शामिल रहे। इस मौके पर एनएसएस की स्वयंसेवी वैष्णवी गुप्ता, अनुज प्रताप, प्रशांत भाटिया, मंजू वर्मा, रिंकू कश्यप, शिल्पी सिंह, दीपमाला मिश्रा, साक्षी गुप्ता, खुशबू, रामवाला, रागिनी, पायल जादौन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें