पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों का कोई जिक्र नहीं
मामला चूंकि दहेज हत्या के आरोप का था, इसलिए पहली बार भी पूजा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। पहला पोस्टमार्टम कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मोहम्मद उवैस और टीबी अस्पताल के डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन ने किया था।
पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों का कोई जिक्र नहीं है। आंखें निकाल लेने का आरोप लगने के बाद दूसरा पोस्टमार्टम डॉ. रियाज हुसैन, डॉ. जीके गुप्ता और डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल के पैनल ने किया। इसकी रिपोर्ट में आंखें न होने की पुष्टि की गई है।
डीएम मनोज कुमार ने बताया कि आंखें निकालने के मामले में महिला का दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।